|
::
रास को चलेंगे
नैनीताल माल रोड में
::
राधा
बोली- मधुवन ओल्ड फैशन्ड भए
रास
को चलेंगे नैनीताल माल रोड में
ट्राली में बिठाओ आइसक्रीम भी खिलाओ प्यारे
झील
भी दिखावो गले बाँह डाल बोट में
चायना की पीक देखूँ उझकि बाँह से मैं तोरी
भीमताल भी दिखावो प्यारे चंद नोट में
स्नो-फाल देखि के जो काँप जाओ मोरे कान्हा
तुरत
ही छिपाय लूँगी बाँहन की ओट में
राधा
बोलीं-मोर-मुकुट ओल्ड फैशन्ड भए
जीन्स और कैप को जमानों अब आयो है
पीत
वस्त्र पहिरे कान्हा साल है गए हैं बहुत
सूट-टाई-पैन्ट-शर्ट मोरे मन भायो है
मैं
भी लंहगा-चुनरी छाँड़ि मिनी पैरिबो ही चाहूँ
शर्ट्स को स्टाक तो रिबेट में सजायो है
दो
ख़रीद लें तो एक मुफ़्त में मिलैगी जीन्स
‘सेल’
ने धमाकौ मार्कीट में मचायौ है
कान्हा बोले-सुष्मिता सी बनिवो चाहती हो राधे
और
सलमान खान मोकूँ हो बनावती
भंग
की तरंग में भ्रमित सी है गई हो राधे
जानती हो नाहिं इनके रूप हैं दिखावटी
फैशन
की होड़ में हैं भेड़-चाल चलें सभी |