|
::
इस नए साल में
::
ख़ुशी
बेमिसाल मिले कोई न बबाल मिले
पूरे
साल माल मिले इस नए साल में
कोई
न बेहाल मिले रोटी और दाल मिले
हंसता गोपाल मिले इस नए साल में
गाल
को गुलाल मिले औ गुलाल लाल मिले
सुर
लय ताल मिले इस नए साल में
टूटता न काँच मिले घपलों को जाँच मिले
साँच
को न आँच मिले इस नए साल में
महका
चमन मिले चहका गगन मिले
तन
को वसन मिले इस नए साल में
सुख
और चैन मिले चाँदनी की रैन मिले
सपन
को नैन मिले इस नए साल में
ॠतु
में वसन्त मिले आतप का अन्त मिले
हर्ष
भी अनन्त मिले इस नए साल में
मन
का ही मीत मिले मीत का ही प्रीत मिले
प्रीत की ही जीत मिले इस नए साल में |