|
::
प्यार
::
रूप
को सिंगार दे तो जानिए वो प्यार है
रंग
को निखार दे तो जानिए वो प्यार है
जीने
की जो चाह दे तो जानिए वो प्यार है
ज़िंदगी को राह दे तो जानिए वो प्यार है
मोम-सा पिघल गया तो जानिए वो प्यार है
दर्द
को निगल गया तो जानिए वो प्यार है
भावना को ज्वार दे तो जानिए वो प्यार है
रूप
को सिंगार दे तो जानिए वो प्यार है
गीत
को जो भाव दे तो जानिए वो प्यार है
मन
में नया चाव दे तो जानिए वो प्यार है
देखते ही उर खिले तो जानिए वो प्यार है
सुर
से कोई सुर मिले तो जानिए वो प्यार है
टूटते को जोड़ दे तो जानिए वो प्यार है
ज़िंदगी को मोड़ दे तो जानिए वो प्यार है
बिखरे को सँवार दे तो जानिए वो प्यार है
रूप
को सिंगार दे तो जानिए वो प्यार है
continue>>> |