:: प्यार ::


 आँख बोलने लगे तो जानिए वो प्यार है

भेद खोलने लगे तो जानिए वो प्यार है

बिन कहे सुनाई दे तो जानिए वो प्यार है

हो न हो दिखाई दे तो जानिए वो प्यार है

हो के दूर पास हो तो जानिए वो प्यार है

मन युँही उदास हो तो जानिए वो प्यार है

दर्द से उबार दे तो जानिए वो प्यार है

रूप को सिंगार दे तो जानिए वो प्यार है


बहका-बहका मन रहे तो जानिए वो प्यार है

महका-महका तन रहे तो जानिए वो प्यार है

आइने से प्यार हो तो जानिए वो प्यार है

चाह बार-बार हो तो जानिए वो प्यार है

छन्द-गीत-तान हो तो जानिए वो प्यार है

बस उसी का गान हो तो जानिए वो प्यार है

सांसे तक उधार दे तो जानिए वो प्यार है

रूप को सिंगार दे तो जानिए वो प्यार है


 <<<Previous continue>>>

 
   
 
 
     
     
     
 

मुख्य पृष्ठ | कृतियां | अपनों की नज़र में | अपनी विशेष सूची में जोड़ें | सम्पर्क

 

परिचय | गीत | मुक्तक | छन्द | कविता | व्यंग्य रचनायें | व्यंग्य गीत | ग़ज़ल | चित्र दीर्घा  | मित्र को बतायें | अपने विचार लिखें | प्रैस

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2006 | इ-मेल: mail@madhumohini.com