|
::
मेरी कल्पनाओं के
नायक
::
तुम
मेरी कल्पनाओं के नायक
मेरे
उन्नायक
रात्रि का अवसान , स्वर्णिम वितान
गगन
से विस्तृत , सत्कृत्यों से पुरस्कृत
गुणों का आगार , रसों में श्रृंगार
जीवन
का व्याकरण , पुस्तक का आवरण
चेतना का स्वर , बुद्धि में प्रखर
प्राणों का आधार , सुरों का संसार
सांसों का सितार , आत्मा का विस्तार ,
दृष्टि से दूर , मांग का सिंदूर
मुखमण्डल की कान्ति , तृप्तिदायक शान्ति
आनन्दमयी मूर्ति , नेह की प्रतिमूर्ति
सदगुणों के विस्तारक , मोह निवारक
नवीन
विचारों के प्रणेता , इन्द्रियों के विजेता
उन्नतिकारक बन्धन, आनन्ददायी स्पन्दन
माधुरी के मूल, सप्तवर्णी दुकूल
मनोरन्जक राग , परिस्थिति जन्य अनुराग
स्मरणीय पर्व , धरिणी का गर्व
सृजन
और मनन , मोह का बहिर्गमन
आयु
का सर्वोत्तम भाग , जीवन का विशिष्ट विभाग
सत्य
के उदघोषक सदविचारों के पोषक
काव्य के अलंकार , प्रेयसी के सिंगार
गीतो
में रस , वाणी में सरस
रचना
में छन्द –
लय – ताल, क्रोध में विकराल
विषमता में धैर्य , विचिकित्सा में स्थैर्य
कुटिलता से कलान्त , सागर में प्रशान्त
वाणी
में कर्णप्रिय , लेखनी में सुवर्णप्रिय
सृजन
कर्ता की विशिष्ट कृति , प्रसन्नवदनी आकृति
|