|
एक दिन
हमारे कुत्ते ने
हमारे पड़ोसी
को काटा
कुत्ते की
पत्नी ने ज़ोर
से डाँटा
कि काटने के लिए
इस आदमी को छाँटा
अब देखना
इसके रक्त-कण
तेरे रक्त कणों
में मिल जाएँगे
और तेरे आचरणों
से कौम के सभी
कुत्ते हिल जाएँगे
अब कुत्ता
रोज़ सुबह
कोठी के बाहर
टहलने के बहाने |
|
स्कूल जाती लड़कियों
को
देखता
भौंकने या काटने
की बजाय
उन पर मंद-मंद
मुस्कान फेंकता
स्कूटर पर जाती
सुन्दरी को देख
पीछे-पीछे
रेस करता
आँखों से
ओझल होते ही
दुःखी फेस करता
दिन-भर की
ताक-झाँक से
थका कुत्ता
रात को बेहोश
सोने लगा
हमारे घर का
सामान धीरे-धीरे |